नवी मुंबई महानगरपालिका की चलती एसी बस में एक जोड़े द्वारा अश्लील हरकत करने और संबंध बनाने का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंडक्टर ने बस में कपल को ऐसी हरकत करने से क्यों नहीं रोका? इसका जवाब माँगा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम को उस समय घटी जब बस पनवेल और कल्याण के बीच यात्रा कर रही थी।
जानें पूरा मामला
एनएमएमसी बस में एक कपल लास्ट सीट पर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बात का खुलासा एक वीडियो के जरिए हुआ। एक ड्राइवर ने यह वीडियो बनाया। उन्होंने इसे एनएमएमसी के कुछ अधिकारियों को भेजा। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
बस कंडक्टर उस समय सचेत नहीं था, उसने कपल को नहीं रोका, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नवी मुंबई नगर निगम के परिवहन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
Video Credit: E town
इस बीच, सूचना के अधिकार कार्यकर्ता अनरजीत चौहान ने कहा, "हमने लिखित स्पष्टीकरण मांगा है कि कंडक्टर ने जोड़े को क्यों नहीं रोका।" उन्होंने आगे कहा, "जब बस पनवेल और कल्याण के बीच यात्रा कर रही थी, तो यातायात की भीड़ के कारण बस की गति धीमी हो गई। तभी एक व्यक्ति ने जोड़े का वीडियो बना लिया और उसे वरिष्ठ नगर निगम अधिकारियों को भेज दिया।" वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि बस में ज्यादा भीड़ नहीं थी।
भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर दुर्व्यवहार करना अपराध है। दोषी पाए जाने पर तीन महीने तक का कारावास या 1,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। नवी मुंबई नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालाँकि, इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुरक्षा का मुद्दा उठा दिया है। बसों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिक सतर्कता की आवश्यकता है।
You may also like
Amroha: अपने ही देवर के साथ भाभी कर रही थी ऐसा, पति को चला पता तो...!
Morning Affirmations for Success: दिन की शुरुआत इन 5 सकारात्मक विचारों के साथ करें
झारखंड: दिन में गर्मी और रात में हो रहा ठंड का एहसास
अनुराग ठाकुर ने कहा-संसद में चर्चा से ज्यादा जरूरी है पाकिस्तान को करारा जवाब देना
पैर की दूसरी ऊँगली अगर है सबसे बड़ी तो 1 बार ये खबर जरूर पढ़ ले ⤙